Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 17, 2012 - 21:01:06 PM


Title - समारोहपूर्वक मना स्काउट शली टेस्टिंग कैम्प 9671715
Posted by : Mafia on Sep 17, 2012 - 21:01:06 PM

चक्रधरपुर, जागरण कार्यालय : रविवार को दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स में तृतीय सोपान का स्काउट शैली टेस्टिंग कैम्प समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड्स में यह कैम्प विगत 13 सितम्बर से चल रहा था। चार दिवसीय कैम्प में चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर, डांगवापोसी, बंडामुण्डा, आदित्यपुर, चक्रधरपुर एवं सीनी के कुल 126 स्काउट एंड गाइड्स शामिल हुए। कैम्प में स्काउट शैली की सभी गतिविधियों का दक्षता परीक्षण किया गया। टेंट निर्माण, मैपिंग, राइटिंग, कम्पास कैम्प क्राफ्ट इस्टीमेशन हैकिंग आदि की जांच की गई। इस दौरान स्काउट के आयुक्त दिलीप मंडल, राखी शील, मुरारी लाल पाठक, सम्राट सेनगुप्ता, पीके मुर्मू, वंदना, सीमा माझी एवं रीना त्रिपाठी उपस्थित थे।