Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 08, 2012 - 12:00:38 PM


Title - सभी प्रकार के वैगनों की होगी जमालपुर कारखाना में मरम्मत - Jagran Yahoo! India
Posted by : greatindian on Sep 08, 2012 - 12:00:38 PM

जमालपुर (मुंगेर), निसं. : दिन प्रतिदिन सफलता की नई-नई इबारत लिखने वाला जमालपुर रेल इंजन कारखाना एकबार फिर चर्चा में है। उत्तम कार्य संरचना और कुशल कारीगरों की मेहनत के कारण जमालपुर कारखाना की झोली में अब देश के अंदर बनने वाली सभी प्रकार के बैगनों का पीओएच (मरम्मत)करने की जिम्मेवारी भी आ गई है। भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा जमालपुर रेल कारखाना को यह वर्क ऑर्डर मिला है। इससे कारखाना के वार्षिक टर्नओवर 600 करोड़ में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना प्रबल हो गई है। कारखाना को वेस्टर्न सेन्ट्रल रेलवे कटनी मध्य प्रदेश से बैगनों का पीओएच करने का आदेश रेलवे बोर्ड ने दिया है। बताते चलें कि जमालपुर रेल कारखाना ईस्टर्न रेलवे व इसीआर रेलवे द्वारा तैयार बैगनों की मरम्मती का कार्य पहले से ही करते आ रहा है। साथ ही स्टेनलेस स्टील बैगनों का भी सफलता पूर्वक निर्माण कर रहा है।
-----------------------
क्या-क्या होता है जमालपुर रेल कारखाना में तैयार
डीजल इंजन, 140 टन डीजल क्रेन, टावर कार, जमालपुर जैक सहित रेलवे के 136 उपकरणों का निर्माण जमालपुर रेल कारखाना में होता है। वहीं, बीते माह जमालपुर रेल कारखाना को बॉक्स एन डोर बनाने का वर्क आर्डर मिल गया।
---------------------
कब कितने बैगन का किया गया पीओएच
कारखाना में 2007-08 में 373 वैगन, वर्ष 2011-12 में 407 वैगनो का पीओएच किया गया। वहीं 2012-13 में 425 वैगनों का पीओएच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन, अगस्त माह तक ही 423 बैगन का पीओएच कार्य संपन्न कर लिया गया। कारखाना 11 प्रकार के वैगनों का मरम्मत करता है।
---------------------
क्या कहते हैं सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा
वेस्टर्न सेन्ट्रल रेलवे कटनी मध्य प्रदेश से वैगन का पीओएच करने का वर्क आर्डर मिलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कारखाना को निर्माण कारखाना की अहर्ता दिलाने के लिए डिप्टी सीएमई एसके भारती, नितिन मेहरोत्रा, एके भारती, सीपी शर्मा आदि के नेतृत्व में उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्रौद्योगिकी से लैस कार्य संरचना तैयार किया जा रहा है। इस वर्ष कारखाना के टर्न ओवर में इजाफा होगा और कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा मिलने की उम्मीद भी बढ़ेगी।