Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 28, 2016 - 14:57:10 PM


Title - सनावद - खंडवा ट्रैक बन्द होने से महू से अकोला के बीच चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 28, 2016 - 14:57:10 PM

सनावद से खंडवा के बीच बड़ी लाइन बिछाने का कार्य एक जनवरी से प्रारम्भ हो जाएगा जिस कारण एक जनवरी से ये ट्रैक पूर्णतया बंद हो जाएगा और साथ ही इस ट्रैक पर चलने वाली मीटर गेज ट्रेनें इतिहास के पन्नों का हिस्सा बनकर रह जाएंगी|
एक जनवरी से ट्रैक बंद होने के कारण महू से अकोला स्टेशन के बीच चलने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है; इसके अलावा चार और ट्रेनें महू से सनावद के बीच ही चलेंगी|
रेलवे के अनुसाय महू-अकोला के बीच चलने वाले ट्रेन क्र. 52987 और 52993 को महू से 31 दिसंबर से निरस्त किया जा रहा है, वहीं 52991 ट्रेन महू से 31 दिसंबर को चलने वाली खंडवा न जाकर सनावद तक ही चलाई जाएगी|
महू से सनावद तक चलने वाली इन ट्रेनों का समय बदला है -
>> 52963 06.05 08.35>> 52975 09.05 11.35>> 52973 14.00 16.30>> 52987 19.30 22.००
सनावद से महू तक जाने वाली इन ट्रेनों का समय बदला -
>> 52988 06.05 08.35>> 52964 09.05 11.35

-HINDI-