| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Sep 14, 2012 - 06:00:18 AM |
Title - संस्कृति यात्रा चल संग्रहालय एक्सप्रेस देखने उमड़ी भीड़Posted by : Mafia on Sep 14, 2012 - 06:00:18 AM |
|
|
संवाद सूत्र, कटिहार : भारतीय रेल की ओर से रवींद्रनाथ टैगोर की 150वीं जन्म तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि के रूप में चलाई गई प्रदर्शनी ट्रेन संस्कृति यात्रा चल संग्रहालय एक्सप्रेस बुधवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची। कटिहार स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन के गेट का फीता काटकर एडीआरएम डीएस कुंवर द्वारा इसे प्रदर्शनी के लिए खोला गया। यह एक मोबाइल म्यूजिकल ट्रेन है। जिसमें कुल पांच बोगियां है। जिसमें जीवन समृद्धि, गीतांजलि, शेष कथा, मुक्त धारा, चित्रलेखा आदि को विस्तृत रूप से दर्शाया गया है। इस मौके पर एडीआरएम श्री कुंवर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई गई इस प्रदर्शनी ट्रेन से अधिक से अधिक लोगों को रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। इस ट्रेन को देखने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रदर्शनी देख कर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। ट्रेन के खुलने तक प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यह विशेष ट्रेन कटिहार रेलमंडल अंतर्गत सिल्लीगुड़ी, ठाकुरगंज, रायगंज, मालदा, बुनियादपुर, दालकोला के बाद कटिहार पहुंची तथा बुधवार की संध्या कटिहार से रवाना हुई। इस मौके पर सीनियर डीपीओ विनोद कुमार, सीनियर स्टेशन अधीक्षक अमर कुमार दास आदि रेल अधिकारी व रेलकर्मी उपस्थित थे। |