Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 01, 2012 - 15:00:41 PM


Title - लुधियाना-सरहसा के बीच स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविध्‍ाा के लिए रेल प्रशासन ने लिया निर्णय
Posted by : nikhilndls on Sep 01, 2012 - 15:00:41 PM

लुधियाना-सरहसा के बीच स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविध्‍ाा के लिए रेल प्रशासन ने लिया निर्णय
• सिटी रिपोर्टर
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। लुधियाना-सहरसा एवं सहरसा-अंबाला कैंट के बीच ट्रेन वाया गोरखपुर होकर जाएगी। अनारक्षित विशेष गाड़ी 04502 लुधियाना से 27, 28, 30 तथा 31 अक्टूबर एवं 04501 सहरसा से 28 एवं 29 अक्टूबर तथा 03 एवं 04 नवंबर को चार-चार ट्रिपों के लिए चलाई जाएंगी।
सीपीआरओ अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04502 लुधियाना-सहरसा वाया गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी लुधियाना से 10.25 बजे चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर कैंट होते दूसरे दिन गोंडा से 01.20 बजे, बस्ती से 02.45 बजे, खलीलाबाद से 03.22 बजे चलकर गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से 04.30 बजे चलकर देवरिया सदर से 06.05 बजे, सीवान से 07.45 बजे, छपरा से 09.20 बजे, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, मानसी होते हुए शाम 4.10 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 04501 सहरसा से अंबाला कैंट तक वाया गोरखपुर चलायी जाएगी। यह गाड़ी सहरसा से रात 8.05 बजे चलेगी और मानसी, खगड़िया होते हुए समस्तीपुर से रात 11.15 बजे, दूसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.30 बजे, हाजीपुर से 01.35 बजे, सोनपुर से 01.47 बजे, छपरा से 03.25 बजे, सीवान से 04.15 बजे, देवरिया सदर से 05.55 बजे, गोरखपुर से 07.20 बजे, खलीलाबाद से 08.02 बजे, बस्ती से 08.32 बजे, मनकापुर से 09.36 बजे, गोंडा से 10.10 बजे सीतापुर कैंट से 13.40 बजे, शाहजहांपुर से 15.37 बजे, बरेली से 16.40 बजे, मुरादाबाद से 18.05 बजे, सहारनपुर से 20.40 बजे तथा जगाधरी से 21.12 बजे छूटकर 22.25 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 16 कोच लगेंगे।
आठ ट्रेनों में एसी व स्लीपर कोच बढ़ेगा
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने 08 एक्सप्रेस गाड़ियों में एसी थ्री टियर श्रेणी व शयनयान श्रेणी का कोच लगाने का निर्णय लिया है। सीपीआरओ अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस में 04 सितम्बर को, 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 08 सितम्बर को, 15014 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस में 04 सितम्बर को, 15013 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस में 05 सितम्बर, को एसी थ्री श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।