Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 01, 2012 - 06:01:11 AM


Title - रेलवे संपर्क
Posted by : nikhilndls on Sep 01, 2012 - 06:01:11 AM

रेल राज्‍य मंत्री श्री भरतसिंह सोलंकी ने आज राज्‍य सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि सहारनपुर-तापड़ी खंड पर विद्युतीकाण कार्य प्रगति पर है और इसे मार्च, 2013 तक पूरा करने की योजना है बहरहाल, अंबाला और सहारनपुर के बीच कोई ईएमयू (इलैक्‍ट्रीकल मल्‍टीपल यूनिट) गाड़ी नहीं है। इस खंड पर मेमू (मुख्‍य लाइन मेमू) सेवाएं चलाई जा रही हैं। सहारनपुर और तापड़ी खंड के गैर विद्युतीकृत होने के कारण अंबाला कैंट और सहारनपुर के बीच चलाई जाने वाली मेमू गाडि़यों का तापड़ी तक विस्‍तार, फिलहाल व्‍यावहारिक नहीं है। मंत्री महोदया ने सदन को यह भी जानकारी दी कि 14163/14164 इलाहाबाद-मेरठ सिटी संगम एक्‍सप्रेस को सहारनपुर तक चलाने के संबंध में अभ्‍यावेदन प्राप्‍त हुआ है। परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 14163/14164 इलाहाबाद-मेरठ सिटी एक्‍सप्रेस को सहारनपुर तक चालाना फिलहाल व्‍यवहारिक नहीं है।