Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 05, 2012 - 18:21:26 PM


Title - रेल यात्रियों का सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार
Posted by : railgenie on Aug 05, 2012 - 18:21:26 PM

खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अभियान चलाकर रेल राजकीय पुलिस के जवानों ने कथित रूप से रेल यात्रियों का सामान चुराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक खड़गपुर में वार्ड-3 भुइयांपाड़ा के निवासी हैं। एक युवक का नाम अजय भुइयां व दूसरे का नाम करण भुइयां है। खड़गपुर रेल राजकीय पुलिस थाने के प्रभारी आशीष राय ने बताया कि स्टेशन परिसर में संदेहास्पद अवस्था में विचरण करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों को रविवार को मेदिनीपुर अदालत में पेश किया जाएगा।