Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 09, 2012 - 04:00:09 AM


Title - रिटायर्ड रेल कर्मियों को मिला भुगतान - Jagran Yahoo! India
Posted by : puneetmafia on Aug 09, 2012 - 04:00:09 AM

इलाहाबाद : उत्तर मध्य रेलवे मनोरंजन गृह में बुधवार को आयोजित सादे समारोह में 270 सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को लगभग 27 करोड़ रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंडल कार्मिक अधिकारी मनमोहन ने रिटायर्ड रेल कर्मियों की सेवा अवधि की सराहना करते हुए कहा कि इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सहायक कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता और सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अवधेश कुमार सिंह ने रेल कर्मियों के सुखद भविष्य की कामना की।