Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 08, 2012 - 15:01:12 PM


Title - रनिंग रूम का औचक निरीक्षण, रिपोर्ट तैयार
Posted by : nikhilndls on Sep 08, 2012 - 15:01:12 PM

रनिंग रूम का औचक निरीक्षण, रिपोर्ट तैयार
शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) राकेश त्रिपाठी और मुख्य विद्युत इंजीनियर (मुख्यालय) बी राय ने शुक्रवार को स्टेशन स्थित टीटीई रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रूम का हाल जाना और रिपोर्ट तैयार किया। शीघ्र ही रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा। नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे (एनएफआइआर) ने गोरखपुर स्टेशन स्थित टीटीई रनिंग रूम की अव्यवस्था की शिकायत रेलवे बोर्ड से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने इसकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। ऐसे में अधिकारियों ने निरीक्षण किया। वे शाम करीब 5 बजे मौके पर पहुंचे और मौजूद लोगों से बातचीत भी की। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के पदाधिकारियों ने रूम की अव्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया। महामंत्री विनोद कुमार राय के अनुसार संगठन रनिंग रूम की समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुका है। संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया। मामला एनएफआइआर तक पहुंची तो उच्च पदाधिकारियों ने बोर्ड के समक्ष यहां की समस्याओं को रखा था। ऐसे बोर्ड ने सतर्कता दिखाई है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही रनिंग रूम की दशा सुधर जाएगी।