Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 27, 2012 - 15:00:29 PM


Title - युवाओं पर है रेलवे की सुरक्षा का जिम्मा U
Posted by : railgenie on Aug 27, 2012 - 15:00:29 PM

उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने आयोजित किया युवा सम्मेलन

जागरण संवाददाता, लखनऊ :

रेलवे की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बीच यात्रियों को सुरक्षित उनके स्थानों तक पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर हैं। स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को आत्मसात कर युवा वर्ग अपना व्यक्तित्व विकास करेंगे तो यकीनन देश की जीवन रेखा रेलवे विकास की पटरियों पर और तेज दौड़ेगी। यह बात भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री केसी मिश्र ने कही। वह स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से ऐशबाग मनोरंजन क्लब में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

केसी मिश्र ने यह भी कहा कि रेलवे जैसे बड़े संस्थानों में श्रमिकों का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों की उचित मांगों को अनसुना किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड लगातार कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रहा है। वेतन विसंगतियां जैसे कई ज्वलंतशील मुद्दों को लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। ऐसे में अपने अधिकारों के लिए जागृति फैलाने में स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत अहम भूमिका निभाएंगे। संघ के अखिल भारतीय वित्त मंत्री सर्वेश चंद्र द्विवेदी, संगठन मंत्री अनुपम, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री रामानंद त्रिपाठी और अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।