Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 30, 2012 - 03:01:15 AM


Title - यात्री की हालत नाजुक, रेलवे ने शुरू की जांच
Posted by : puneetmafia on Aug 30, 2012 - 03:01:15 AM

यात्री की हालत नाजुक, रेलवे ने शुरू की जांच
•सिटी रिपोर्टर
गोरखपुर। वैशाली एक्सप्रेस में सफर के दौरान बीमार हुए यात्री मुक्तिनाथ की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। शहर के एक नर्सिंग होम में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। इलाज कर रहे डाक्टर का कहना है कि सांस लेने में काफी तकलीफ है और खून में इन्फेक्शन है। उधर, रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने नर्सिंग होम जाकर यात्री की तबियत के बारे में जानकारी ली और परिजनों से पूछताछ की।
सोमवार को दिल्ली से इलाज कराकर वैशाली एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर के मुक्तिनाथ घर लौट रहे थे। मल्हौर स्टेशन के पास उनकी तबियत खराब हो गई और गोरखपुर पहुंचने पर इलाज शुरू हो पाया। इलाज देर से शुरू होने के कारण उनकी हालत और बिगड़ गई है। उनके दामाद प्रेम कुमार ने बताया कि जबसे भर्ती कराया गया है उन्हें होश नहीं है। डाक्टर ने 24 घंटे इंतजार करने को कहा है। इलाज कर रहे डाक्टर विजय पांडेय का कहना है कि खून में इन्फेक्शन है। लीवर और किडनी पर असर पड़ा है। अभी बेहोशी की स्थिति में हैं। हालत में सुधार हुआ तो वेंटीलेटर से हटाया जाएगा और आगे का इलाज शुरू होगा।