Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 08, 2012 - 06:20:48 AM


Title - यात्रियों से रुपए छीनने पर स्टेशन में हंगामा
Posted by : nikhilndls on Aug 08, 2012 - 06:20:48 AM

-- टीसी पर लगाया जा रहा आरोप
**********
खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : प. मेदिनीपुर जिले में दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार की सुबह एक टिकट चेकर द्वारा कुछ रेल यात्रियों से कथित तौर पर रुपए छीन लिए जाने की घटना को लेकर जबर्दस्त हंगामा हुआ। सूत्रों के अनुसार यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 4.30 बजे के करीब खड़गपुर स्टेशन में रुकी। पूर्व मेदिनीपुर जिलांतर्गत पटाशपुर के रहने वाले कुछ यात्री खड़गपुर स्टेशन में उतर कर बाहर जाने लगे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान यात्रियों ने स्टेशन में मौजूद एक टिकट चेकर पर रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में यह मामला रेसुब खड़गपुर थाने में पहुंचा। हालांकि यात्रियों ने इस संबंध में थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। रेसुब खड़गपुर थाना प्रभारी उत्तम बंदोपाध्याय ने हंगामे की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि मामले की लिखित शिकायत नहीं हुई है। आपसी सहमति से मामला हल कर लिया गया है। इधर खड़गपुर के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यक प्रबंधक विवेक कुमार ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वे मामले की खोज खबर ले रहे हैं।