Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 16, 2012 - 12:00:59 PM


Title - मोंठ तक दौड़ाया गया विद्युत इंजन
Posted by : greatindian on Sep 16, 2012 - 12:00:59 PM

झांसी। रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को झांसी से मोंठ स्टेशन तक ट्रायल के तौर पर विद्युत इंजन चलाया गया। मुख्य सुरक्षा आयुक्त लखनऊ पी के वाजपेई अपनी टीम के साथ 17 सितंबर को झांसी आ रहे हैं। इस दौरान वह झांसी - कानपुर रेलमार्ग के विद्युतीकरण कार्य का अवलोकन करेंगे। सीआरएस के दौरे के मद्देनजर झांसी - मोंठ सेक्शन में विद्युतीकरण के कार्य की जांच के लिए शनिवार को इलेक्ट्रिक इंजन नंबर 23827 मोंठ तक दौड़ाया गया। रेलवे सूत्रों की मानें तो ट्रायल सफल रहा।

कंट्रोल आफिस में रेलकर्मी ने नशे में काटा हंगामा
झांसी। रेलवे कंट्रोल आफिस में शनिवार को पूर्वाह्न एक रेलकर्मी ने नशे में हंगामा काटा। बाद में उसे पकड़ कर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया।डीआरएम कार्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात भगवंतपुरा निवासी प्वाइंट्समैन सुरेश कुमार शनिवार को ड्यूटी पर पहुंचा। कर्मचारी को लड़खड़ाता देख डीओएम ने उसे घर जाने को कहा, लेकिन वह अभद्रता करने लगा। दूसरे कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो वह हंगामा करने लगा। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई। आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।