Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 13, 2012 - 00:01:42 AM


Title - मिलेंगी 20 एक्सट्रा ट्रेनें करवा लो एडवांस बुकिंग
Posted by : greatindian on Aug 13, 2012 - 00:01:42 AM

गाजियाबाद। ट्रेनों में फेस्टिवल सीजन की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20 अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। यह ट्रेनें 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक विभिन्न स्टेशनों के फेरे लगाएंगी। इस संबंध में सरकुलर जारी हो चुका है। रेल अफसरों नेे बताया कि पूजा स्पेशल के नाम पर ट्रेन नंबर 04033/04034 उधमपुर-दिल्ली-सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट 1 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04051/04052 आनंद विहार-जम्मूतवी पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 2 अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह 04203/04204 वाराणसी-दिल्ली पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04201/04202 लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04031/04032 पानीपत-दिल्ली एक्सप्रेस 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04022/04021 पटना-दिल्ली एक्सप्रेस 15 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04024/04023 दरभंगा-दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।