Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 31, 2012 - 21:00:30 PM


Title - मिर्चाधुरी क्रासिंग खुलवाने की मांग
Posted by : nikhilndls on Aug 31, 2012 - 21:00:30 PM

अनपरा (सोनभद्र): ओबरा के विधायक सुनील कुमार सिंह यादव ने मंडल रेल प्रबंधक रेलवे जोन धनबाद एवं जिलाधिकारी सोनभद्र को एक पत्र प्रेषित कर मिर्चाधुरी रेलवे क्रासिंग को शीघ्र खुलवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि चोपन-शक्तिनगर / सिंगरौली रेल मार्ग पर मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग को रेलवे विभाग द्वारा अनुरक्षण कार्य हेतु एक माह के लिए बंद किया गया था लेकिन एक वर्ष के पश्चात भी उक्त रेलवे क्रासिंग को नहीं खोला गया। क्रासिंग बंद रहने के कारण आसपास के 50 गांवों का संपर्क एक दूसरे से या तो टूट जाता है या ग्रामीण जनता को लंबी दूरी तय करने के विवश होना पड़ रहा है। विधायक सुनील सिंह यादव ने कहा कि स्कूली बच्चों एवं अनपरा औद्योगिक क्षेत्र में जीविकोपार्जन करने वाले मजदूरों एवं बीमार ग्रामीणों को इस क्रासिंग के बंद होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। इस संदर्भ में ग्रामीणों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन भी किया गया था। रेलवे विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के उपरांत भी अभी तक इस पर कोई पहल नहीं की गयी। जन सुविधा एवं आक्रोश को देखते हुए इस क्रासिंग को तत्काल खुलवाए जाने की आवश्यकता है।