Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 08, 2012 - 18:00:40 PM


Title - मालगाड़ी से गेहूं चोरी में 4 पकड़े
Posted by : Mafia on Sep 08, 2012 - 18:00:40 PM

इटावा, हमारे प्रतिनिधि : सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर 29/30 की रात गेहूं से भरी डाउन मालगाड़ी से 14 बोरी गेहूं चुराने के 4 आरोपियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था।
आरपीएफ के थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि मालगाड़ी में लोड राशन का गेहूं आंध्र प्रदेश जा रहा था। सिग्नल न मिलने पर मालगाड़ी को उक्त स्टेशन पर रोक दिया गया था। उसी दौरान घात लगाए चोरों ने 14 बोरी गेहूं ट्रैक पर गिरा दिया। आरपीएफ के सिपाही धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शोर मचा दिया जिससे चोर गेहूं की बोरियों को झाड़ी में छुपा कर भाग गए थे।
घटना की जानकारी पर इटावा आए सहायक सुरक्षा आयुक्त टूण्डला मोहम्मद इश्ति्याक ने उक्त सिपाही को निलंबित कर जांच थाना प्रभारी अमित चौधरी को सौंपी थी। श्री चौधरी ने एसआई रामजनम सिंह एएसआई रमेश चंद्र संतोष कुमार व हमराह के साथ कई दिनों तक इलाके में दबिश दी। कड़ी मशक्कत के बाद उनकी टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें श्ाभू पुत्र हरीलाल वाल्मीकि निवासी मोहम्मद सरायभूपत, सुनील पुत्र रामचरन वाल्मीकि निवासी किसराव सिरसागंज, वीरेश कुमार पुत्र राधेलाल यादव नगला रामफल एवं सुभाष यादव पुत्र अजब सिंह मोहम्मदपुर थाना सिविल लाइन बताए गए हैं। घटना में शामिल एक व्यक्ति फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान 14 बोरी गेहूं झाड़ियों से बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का रेलवे एक्ट में चालान कर अलीगढ़ कारागार भेज दिया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।