Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 29, 2012 - 18:00:15 PM


Title - मालगाड़ी के 5 वैंगन हुए बेपटरी, परियोजनाओं की कोल आपूर्ति बाधित
Posted by : nikhilndls on Aug 29, 2012 - 18:00:15 PM

बीना (सोनभद्र): गोरबी ब्लाक बी से कोयला लेकर कोटा राजस्थान के लिए जा रही एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे सोमवार की रात्रि कृष्णशिला स्टेशन के समीप पटरी से उतर गए। इससे विभिन्नकोल परियोजनाओं का रेलवे कोल डिस्पैच मंगलवार को पूर्णतया ठप रहा।
सोमवार की रात्रि लगभग 8.30 बजे गोरबी ब्लाक बी से कोयला लेकर एक मालगाड़ी कोटा राजस्थान के लिए जा रही थी। कृष्णशिला रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे व कोल परियोजनाओं के अधिकारियों में हड़कंप गया। मंगलवार की सुबह दोनों विभागों के तमाम अधिकारी व कर्मी अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर व मैन पावर के साथ मौके पर पहुंच कर अनुरक्षण कार्य में जुट गए। इसके बाबत यह पुख्ता जानकारी मिली की बीना साइडिंग के आगे रेलवे लाइन काफी जर्चर अवस्था में पहुंच गई है। सन 1984 में यह कार्य पूर्ण हुआ। उसके बाद से कभी भी इसका पूर्णतया अनुरक्षण नही हुआ। कोल परियोजना के मत्थे सारा ठीकरा फोड़ते हुए रेलवे विभाग अपना बचाव करते नजर आ रहा है। परियोजना प्रबंधन का कहना है कि रेलवे की गाइड लाइन के अनुसार हर संभव कार्य कराया जाता है। विगत दो साल से वे ब्रिज के आस पास पूर्णतया अनुरक्षण कराया जा रहा है। लगभग साढे़ पांच किमी नई रेल लाइन बिछाने का अनुमोदन भी मुख्यालय को भेज गया है। विदित हो कि इस लाइन से प्रतिदिन लगभग 6 रैक कोयला अनपरा,ओबरा व राजघाट के लिए जाता है। आए दिन अन्य परियोजनाओं की भी रैक इससे
गुजरती है। इस घटना से परियोजना व रेलवे के राजस्व को करोड़ों रुपये नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। देर रात्रि तक टै्रक को पुर्नबहाल करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कोल डिस्पैच अधिकारी बी.पी.यादव व सिविल अधिकारी एस.पी. सिंह अपनी पूरी टीम के साथ ट्रैक पर संचालन बहाल करने के लिए जुटे हुए है।