Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 07, 2012 - 12:00:40 PM


Title - मार्च 2014 तक होगा रेवाड़ी-भिवानी ट्रैक का दोहरीकरण
Posted by : riteshexpert on Aug 07, 2012 - 12:00:40 PM

रेवाड़ी-भिवानी के बीच प्रस्तावित रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य वर्ष 2014 तक पूरा कर लिया जाएगा। वन विभाग की मंजूरी नहीं मिलने से यह कार्य लगभग एक वर्ष से अधर में लटका हुआ था।
मानहेरू और झाड़ली स्टेशन क्षेत्र में रेलवे लाइन के साथ पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग की मंजूरी मिलने से रेवाड़ी और हिसार के बीच प्रस्तावित लाइन के दोहरीकरण की आस बंध गई है। इस लाइन का कार्य रेलवे विकास निगम पूरा करेगा।
पहले चरण में रेवाड़ी से मानहेरू और दूसरे चरण में मानहेरू से हिसार तक का लाइन दोहरीकरण किया जाएगा। रेलवे ने रेवाड़ी से मानहेरू तक के लाइन दोहरीकरण की समय सीमा 31 मार्च 2014 निर्धारित की है। रेलवे मंत्रालय ने रेवाड़ी-हिसार रेलवे लाइन पर अधिक लोड को देखते हुए वर्ष 2010 के बजट में रेवाड़ी से मानहेरू तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी थी। यह कार्य वर्ष 2012 तक पूरा किया जाना था, लेकिन पहले फंड की कमी और उसके बाद वन विभाग की मंजूरी न मिलने से यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका। वर्ष 2011 में रेलवे बजट में रेवाड़ी से हिसार तक की लाइन के फंड अलॉट के साथ-साथ मानहेरू से हिसार तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान की। वर्ष 2012 के रेलवे बजट में मंत्री ने रेवाड़ी से हिसार लाइन के विद्युतीकरण की घोषणा की। नई लाइन के लिए हरे पेड़ों की समस्या बड़ी थी। इसके लिए गत वर्ष रेलवे ने वन विभाग से मंजूरी के लिए आवेदन किया। लगभग एक वर्ष तक रेलवे को पेड़ काटने के लिए मंजूरी नहीं दी ग