Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 16, 2012 - 21:00:29 PM


Title - महिला बोगी में चला चेकिंग अभियान
Posted by : RailXpert on Sep 16, 2012 - 21:00:29 PM

घाटशिला : हावड़ा-आसनसोल सवारी गाड़ी की महिला बोगी में जबरन पुरुष यात्रियों के चढ़ने से महिलाओं को हो रही परेशानी के खिलाफ शनिवार को शहरवासियों व जीआरपी ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इसमें आठ लोग महिला बोगी में सफर करते पकड़ाये। जिन्हें बाद में रेलवे द्वारा नियमानुसार जुर्माना लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इससे पूर्व शनिवार को झामुमो नेता महेश चौहान, कॉजल डान, राज हंस मिश्रा आदि ने सुबह आसनसोल सवारी गाड़ी की महिला बोगी में जीआरपी के साथ अभियान चलाया। इसमें दर्जनों युवक महिला बोगी में यात्रा करते मिले। जिसमें से आठ लोगों को पकड़ा गया लेकिन कुछ कुछ मौका पाकर भागने में सफल रहे। सवारी गाड़ियों में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ आदि की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर झामुमो ने यह अभियान चलाया।