Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 29, 2012 - 03:01:14 AM


Title - बेहतर कार्य के लिए 50 रेलकर्मी पुरस्कृत
Posted by : railgenie on Aug 29, 2012 - 03:01:14 AM

बेहतर कार्य के लिए 50 रेलकर्मी पुरस्कृत
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के विद्युत विभाग द्वारा रेलवे अधिकारी क्लब में रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत विभाग के 50 रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य विद्युत इंजीनियर वीके टैंपे ने पुरस्कृत किया।
मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री टैम्पे ने कहा कि वर्ष 2011-12 में विद्युत विभाग द्वारा अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य रेल मार्ग छपरा-लखनऊ का विद्युतीकरण कार्य वर्ष 2012-13 में पूर्ण हो जायेगी। जिससे इस खंड पर गाड़ियों का आवागमन सुचारु रूप से हो सकेगा।
इस अवसर पर मुख्य विद्युत इंजीनियर/ मुख्यालय राजनरायण, मुख्य विद्युत सेवा इंजीनियर बी राय उपस्थित थे।