Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 01, 2012 - 21:00:30 PM


Title - बिहिया भी रुकेगी गरीब रथ
Posted by : railgenie on Sep 01, 2012 - 21:00:30 PM

जयनगर से नई दिल्ली के आनंदविहार टर्मिनल को जाने वाली 12569 अप गरीब रथ अब बिहिया स्टेशन पर भी रुकेगी। ठहराव दो मिनट का होगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमिताभ प्रभाकर ने बताया कि ठहराव प्रायोगिक है और अवधि छह माह की है। ट्रेन 20.39 बजे बिहिया स्टेशन पर पहुंचेगी और 20.41 बजे खुलेगी। वापसी में यह 4.32 बजे पहुंचेगी और 4.34 बजे खुलेगी।