Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 08, 2012 - 09:01:04 AM


Title - बारिश ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
Posted by : AllIsWell on Sep 08, 2012 - 09:01:04 AM

रतलाम. रतलाम मंडल तथा आसपास क्षेत्रों में गुरूवार हुई भारी बारिश की वजह से दाहोद-गोधरा सेक्शन में ट्रैक के नीचे मिट्टी बहने से रेल यातायात बाधित हो गया। इस वजह से मुंबई से आने वाली ट्रेनें बीच राह में खड़ी हो गई। सुधार कार्य के बाद दोपहर 1 बजे डाउन लाइन पर यातायात बहाल हो सका। इसके बाद यातायात सिंगल लाइन से निकाला गया। इस बीच रेलवे ने हेल्प लाइन शुरू कर स्टेशनों पर यात्रियों के प्रबंध किए। इधर मीटरगेज लाइन भी पानी से बाधित रही। इन समस्याओं के चलते प्रशासन ने छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

बीच राह परेशान हुए यात्री दाहोद-गोधरा सेक्शन के जेकोट, मंगलमोड़ी और उसरा स्टेशन के बीच ट्रैक पर पानी जमा होने तथा नीचे से मिट्टी बह जाने से मुंबई-दिल्ली मुख्य लाइन का यातायात जाम हो गया। इस वजह से ट्रेनों को स्टेशनों पर रोकने से यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। मंुंबई से आने वाली जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सपे्रस को ओसरा में रोका। अवध एक्सपे्रस को गोधरा स्टेशन, बांद्रा टर्मिनस-देहरादून एक्सपे्रस गोधरा स्टेशन के पास खड़ी रही। इसी तरह अप लाइन रतलाम से गुजरी जनता एक्सपे्रस को दाहोद स्टेशन पर रोका गया।

रतलाम में रोकी हरिद्वार-बलसाड़ साप्ताहिक ट्रेन रेल मार्ग जाम होने की सूचना के बाद 19312 हरिद्वार-बलसाड़ साप्ताहिक ट्रेन को रतलाम में ही रोक दिया गया। यह ट्रेन सुबह 10.45 बजे रतलाम में आ गई थी। मार्ग बहाल होने के बाद रतलाम से दोपहर 2.40 बजे रवाना हुर्ई।

मार्ग बदले लगभग तीन ट्रेनों के मार्ग बदले गए। इनमें जम्मूतवी एक्सपे्रस (12471),मडगांव-निजामुद्दीन गोवा संपर्क क्रांति एक्सपे्रस(12449) और एर्नाकुलम-निजामुद्दीन दुरंतो एक्सपे्रस (12283) को वड़ोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर तथा रेवड़ी मार्ग से चलाया गया।

रिशेड्यूल की ट्रेन कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है। इसमें बांद्रा-टर्मिनस से आज 15.45 बजे चलने वाली ट्रेन 12979 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट को रिशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन 7 सितंबर को सुबह 5.10 बजे बांद्रा से चलेगी।

यात्रियों के लिए भेजा पानी-बिस्किट रेल मार्ग जाम होने की सूचना मिलने के बाद सुबह लगभग 7 बजे बाद स्पेशल इंजिन से एडीआरएम संजय अग्रवाल, एओएम, सीएमआई मनोज सिंह यात्रियों के लिए पानी की बोतलें लेकर रवाना हुए। स्टेशनों पर खान-पान स्टॉल संचालकों को अनिवार्य रूप से खोलने तथा ट्रेनों के पेंट्रीकार में कर्मचारियों को तैनात रहने के निर्देश दिए है। छोटे स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों के यात्रियों को बिस्किट व चाय पान की सुविधा मंडल द्वारा की गई। रतलाम स्टेशन पर एसएस सीपी व्यास, डिप्टी एसएस जूलियस चाको, सीएमआई संजय वशिष्ठ तथा पंवार तैनात रहे।

मीटरगेज में भी बाधा मीटरगेज रेलखंड पर बड़वाह व ओंकारेश्वर रोड स्टेशनों के बीच स्थित नर्मदा पुल पर सुबह से पानी होने के कारण ट्रेन संख्या 52974 अकोला-रतलाम पैसेंजर को ओंकारेश्वर रोड पर, 52992 खंडवा-उजजैन पैसेंजर को सनावद में तथा 52993 रतलाम-अकोला पैसेंजर को बड़वाह स्टेशनों पर सुबह से ही रोका गया था। इस खंड पर सुबह 10.45 बजे से इन ट्रेनों का पुन: आवागमन शुरू हो गया।

शुरू की हेल्प लाइन इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्प लाइन व्यवस्था शुरू की। इंदौर के लिए 0731-1072, रतलाम-07412-1072, दाहोद 02673-220121 नंबर की हेल्प लाइन प्रसारित की गई।

इन ट्रेनों को रोका गया 19024 जनता एक्स. दाहोद 12980 बांद्रा-जयपुर एक्स.

उसरा 12926 पश्चिम एक्स. जेकोट 19037 अवध एक्स. पिपलोद 19019 देहरादून एक्स. गोधरा 12283 दुरंतो एक्स. गोधरा

निरस्त की गई ट्रेनें 69120 दाहोद-वड़ोदरा मेमू पैसेंजर 12929/12930 दाहोद-वलसाड़-दाहोद एक्सपे्रस 52983/52984 महू-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-महू पैसेंजर 52969/52970 उज्ौन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्ौन

59831 वड़ोदरा-कोटा पैसेंजर-गोधरा-रतलाम के बीच निरस्त 59832 कोटा-वड़ोदरा पैसेंजर-रतलाम-वड़ोदरा के बीच निरस्त 69118 दाहोद-वड़ोदरा पैसेंजर