Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 31, 2012 - 00:01:28 AM


Title - बरौनी और अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन
Posted by : puneetmafia on Aug 31, 2012 - 00:01:28 AM

बरौनी और अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन
शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : दशहरा और दीपावली पर्व पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बरौनी और अमृतसर के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी 4 से 26 नवंबर के बीच गोरखपुर के रास्ते 4 ट्रिप में चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 04602 अमृतसर- बरौनी स्पेशल ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह गाड़ी अमृतसर से दिन के 12. 35 बजे चलकर लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 8. 25 बजे से छूटकर देवरिया, छपरा, हाजीपुर होते हुए शाम 5. 50 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार 04601 बरौनी- अमृतसर बरौनी से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह गाड़ी बरौनी से रात 7. 15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, छपरा, भटनी, देवरिया होते हुए गोरखपुर से भोर में 4. 10 बजे से चलकर खलीलाबाद से 4. 50 बजे से,बस्ती से 5. 20 बजे से छूटकर सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला कैंट होते हुए तीसरे दिन रात 2. 55 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस गाड़ी में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।