Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 06, 2012 - 00:01:28 AM


Title - बम धमाकों के बाद लुधियाना में अलर्ट
Posted by : greatindian on Aug 06, 2012 - 00:01:28 AM

लुधियाना। पुणे में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद महानगर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद बुधवार देर रात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। वहीं पुलिस अधिकारी भी शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च करते नजर आए। रक्षाबंधन के मद्देनजर पुलिस ने वीरवार को शहर के मुख्य बाजारों में सुरक्षा इंतजार कड़े कर दिए। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की। नोडल अफसर एडीसीपी हरमोहन सिंह ने बताया कि रात 10 से 12 बजे तक अलर्ट कर नाकाबंदी की गई थी। त्यौहार के मद्देनजर मुख्य बाजारों और धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा इंतजार कड़े किए गए। उधर रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ और जीआरपीएफ की पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और स्टेशन के हर हिस्से की चेकिंग की।