Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 19, 2012 - 18:00:48 PM


Title - प्लेटफार्म नहीं, दे दिया हाल्ट
Posted by : irmafia on Sep 19, 2012 - 18:00:48 PM

जबलपुर। सिंगरौली- जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का रेक आए भले ही डेढ़ माह से अधिक हो चुका है, परंतु यह ट्रेन इस साल शुरू हो पाएगी इसमें संदेह है। इसका कारण रेल प्रशासन द्वारा कटनी की बजाय ट्रेन को कटनी साउथ-एनकेजे होकर सिंगरौली की ओर चलाना है और ट्रेन को कटनी साउथ में हाल्ट दिया गया है, परंतु यहां पर प्लेटफार्म ही नहीं बना है। रेल बजट के पहले ही अफसरों को यह जानकारी लग चुकी थी कि जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी का जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसे मंजूरी मिल रही है और यह ट्रेन कटनी स्टेशन की बजाय कटनी साउथ से एनकेजे होकर चलेगी।

2013 में ही चल सकेगी नई ट्रेन: कटनी साउथ व एनकेजे में प्लेटफार्म के निर्माण में कम से कम 3 माह का समय लगेगा। इस मार्ग पर यात्री गाड़ी चलाने के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) निरीक्षण करेंगे। जब वे पूरी तरह यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होंगे और संरक्षा के उपाय पुख्ता पाएंगे, तब अनुमति दी जाएगी।

एसएलआर का गेट फंसा ट्रेन रुकी

जबलपुर। एर्नाकुलम से पटना जा रही ट्रेन के पार्सल कोच का दरवाजा सोमवार देर शाम जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर फंस गया। जिसके चलते ट्रेन लगभग आधा घंटे लेट हुई। ट्रेन शाम को जबलपुर स्टेशन पर पहुंची तो इसके अगले पार्सल कोच से सामान उतारा जाने लगा, जब गेट बंद करने की बारी आयी तो गेट बंद ही नहीं हुआ। पार्सल कर्मचारी सारे प्रयास करके थक गये, तब सीएंडडबलू विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया, जिन्होंने गेट ठीक किया।

रेल लाइन पर मिली लाश

जबलपुर। पनागर थानांतर्गत ईमलई के समीप रेल लाइन पर सुबह 8 बजे के लगभग विजय कुमार की क्षत-विक्षत हालत में लाश मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। विजय कुमार काछी की लाश को उसके भाई ने सोमवार सुबह 8 बजे के खून से लथपथ मृत हालत में देखा था।