| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Sep 19, 2012 - 21:01:00 PM |
Title - पुलिस जनता से अच्छा व्यवहार करें : रेल एसपी 9677181Posted by : railgenie on Sep 19, 2012 - 21:01:00 PM |
|
|
संवाद सूत्र, कटिहार : कटिहार रेलवे प्रवर संस्थान में आयोजित मैत्री आश्वस्त करती छवि कार्यक्रम का रेल एसपी डॉ. सुकन पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। जानकारी दी गई कि बिहार पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मौके पर रेल एसपी डॉ. पासवान ने बताया कि बिहार पुलिस के पदाधिकारी व जवानों को अपनी छवि में परिवर्तन लाना होगा। पुलिस को चाहिए कि वह जनता के बीच जाए एवं आपसी संबंधों में सामंजस्य बनाए रखे। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को अपने अंदर की बुराई को खारिज कर अच्छाई को दाखिल करना चाहिए। कार्यक्रम को इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने भी संबोधित किया। बताया गया कि प्रशिक्षण के लिए लगभग 25 टीम बनाई गई है। इस मौके पर इंस्पेक्टर पी. सरकार, थानाध्यक्ष रामदेव पासवान सहित जिला व रेल के कई पुलिस जवान मौजूद थे। |