Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 02, 2012 - 21:20:39 PM


Title - पार्सल के लिए जाना पड़ता है अंबाला 9531067
Posted by : nikhilndls on Aug 02, 2012 - 21:20:39 PM

रेल मेल सर्विस व पार्सल सेवा जनता की सुविधा का अहम हिस्सा हैं। करनाल स्टेशन पर आरएमएस सर्विस बेहतर है, किंतु पार्सल सुविधा बंद होने से लोग परेशान हैं। रेलवे विभाग ने कुछ माह पूर्व किन्हीं कारणों से हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत व फरीदाबाद जिले में पार्सल सेवा बंद कर दी थी। पार्सल के लिए अब जिलावासियों को अंबाला जाना पड़ रहा है। रेलवे विभाग की ओर से अच्छी खासी सुविधा बंद कर देने से यात्री मायूस हैं।