Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 27, 2016 - 21:06:42 PM


Title - पानी न आने की वजह से कामायनी एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा, पता चला पानी है पर पाइप चोक
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 27, 2016 - 21:06:42 PM

वाराणसी से मुम्बई एलटीटी जा रही 11072  कामायनी एक्सप्रेस के यात्रियों ने तब हंगामा कर दिया जब काफी देर से ट्रेन में पानी नहीं था और ट्रेन बिना पानी भरे चल रही थी| इटारसी स्टेशन पर सोमवार को ये ट्रेन सात घण्टे विलम्ब से शाम सवा चार बजे तक पहुंची| इस ट्रेन के चौथे नंबर के स्लीपर कोच में पानी नहीं था जिसकी शिकायत यात्रियों ने स्टेशन पर कर दी थी पर फिर भी बिना पानी भरे दस मिनट बाद ही ट्रेन चल दी जिस कारण यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया और प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया|
हंगामा देख रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और कोच की जांच करवाई जिससे ये पता चला की डिब्बे में पानी तो था पर लाइन चोक होने के कारण नलों से आ नहीं रहा था| इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया की इस गड़बड़ी को दस मिनट में सुधार नहीं जा सकता| इसके लिए कोच की सघन जांच की जरूरत पड़ेगी जो अभी नहीं हो सकता|
किसी तरह से यात्री शांत हुए और साढ़े चार बजे ट्रेन रवाना हो सकी |

-HINDI-