| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Sep 26, 2012 - 15:01:07 PM |
Title - पाटलिपुत्र स्टेशन से जल्द खुलेंगी ट्रेनेंPosted by : irmafia on Sep 26, 2012 - 15:01:07 PM |
|
|
पाटलिपुत्र स्टेशन से जल्द खुलेंगी ट्रेनें दानापुर, निज प्रतिनिधि : राजधानी में अब जल्द ही पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए मंगलवार को पहली बार लोको ट्रेन का ट्रायल कराया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन परिचालन डिप्टी चीफ इंजीनियर, इलेक्टि्रक डिप्टी चीफ इंजीनियर और सिग्नल एवं सिविल डिप्टी चीफ सिविल इंजीनियर शामिल थे। अभियंताओं की टीम ने पाटलिपुत्र स्टेशन से जुड़े सभी चारों लाइन, इलेक्टि्रक सेवा का परीक्षण किया। इलेक्टि्रक के एके सिंह एवं सिविल इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया कि अब रेल सुरक्षा की एक टीम अंतिम ट्रायल लेगी। उसके बाद ट्रेनों के परिचालन के लिये अनुमति मिल जायेगी। पाटलिपुत्र स्टेशन को भविष्य में पटना जंक्शन के मुख्य विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। यह स्टेशन करीब 30 करोड़ की लागत से बनाया गया है। फोरलेन के इस ट्रैक को पूर्व मध्य जोन के दीघा-सोनपुर रेलवे परिचालन अंतर्गत निर्मित किया गया है। बताया गया कि 11 अक्टूबर के बाद इस पर ट्रैक पर परिचालन शुरू होने की संभावना है। |