Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 22, 2013 - 17:56:06 PM


Title - पलटने से बची हरिद्वार एक्सप्रेस
Posted by : AllIsWell on Sep 22, 2013 - 17:56:06 PM

बरेली। हरिद्वार जा रही इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस गुरुवार सुबह चनहेटी स्टेशन के पास पलटने से बाल बाल बच गई। चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।

पढ़ें: रेल मुख्यालय के निर्देश पर ट्रेनों की तलाशी

इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस के चालक ने जब रेलवे लाइन की चटकी पटरी को देखा तो उसने रेलगाड़ी की गति धीमी कर दी और तुरंत इस बारे में स्टेशन को सूचित किया। इस सूचना के बाद तकनीकी टीम जांच करने में जुट गई। तकनीकी टीम को जांच में नौ इंच पटरी टूटी हुई मिली। पटरी टूटी होने के कारण मुरादाबाद जाने वाली कई ट्रेनें की रूट प्रभावित हो गई। टीम ने ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।