Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 04, 2012 - 21:00:57 PM


Title - पंचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच गिरा पेड़, रेलमार्ग बंद 9536378
Posted by : puneetmafia on Aug 04, 2012 - 21:00:57 PM

संवाद सहयोगी, पंचरुखी : कांगड़ा घाटी रेललाइन के पंचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस कारण रेलमार्ग करीब पांच-छह घंटे तक बंद हो गया। हालांकि पेड़ गिरने से कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन रेलवे स्टेशन के बीच लगी चारदीवारी व बिजली की सारी तारें टूट गई। इससे स्टेशन में यात्रियों के लिए लगाए गए बैंच भी टूट गए। वहीं बारिश के दौरान ही रेलवे स्टेशन के कर्मचारी पेड़ को हटाने में जुट गए थे। रेलवे कर्मचारियों ने दिन के करीब दो बजे तक रास्ते को बहाल कर दिया था।

यहां के स्थानीय लोगों व यात्रियों की मानें तो पंचरुखी रेलवे स्टेशन के पास कई पेड़ गिरने की कगार पर हैं लेकिन रेलवे विभाग इन्हें कटवाने की बजाय आंखें मूंद कर हादसे के इंतजार में बैठा है।