Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 28, 2012 - 12:00:25 PM


Title - नई सुविधा शुरू, पुरानी सेवा का पैकअप
Posted by : Mafia on Aug 28, 2012 - 12:00:25 PM

भास्कर न्यूज-!-रायगढ़
स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन इंडिकेशन डिस्प्ले व कोच इंडिकेटर की सुविधा देने के एवज में मनोरंजन के लिए लगाए गए एलसीडी टीवी को फिलहाल स्थाई रूप से बंद कर दिया है। ऐसा इंक्वायरी के अंदर जगह के अभाव में किया गया है। स्टेशन पर यात्री सुविधा को लेकर जब कोई नई कवायद रंग होती है तो लोगों के बीच एक उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन औद्योगिक नगरी के स्टेशन पर यात्रियों को एक नई सुविधा देने के लिए पुरानी सेवा को बंद करने से यात्रियों में नाराजगी है।
हम बात कर रहे हैं टिकट घर के सामने लगे ट्रेन इंडिकेशन डिस्प्ले और प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर नवनिर्मित कोच इंडिकेटर की। जिसे शहरवासियों के कई वर्षों की मांग के बाद बिलासपुर डिवीजन ने हरी झंडी दे दी। एक निजी कंपनी ने करीब एक महीने के काम के बाद प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर कोच इंडिकेटर के साथ ही टिकट घर के सामने ट्रेन इंडिकेशन को हाल के दिनों में फाइनल टच देकर पूरा कर दिया। इससे यात्रियों को अब एक साथ जहां पांच ट्रेनों की आने की जानकारी मिल रही है। वहीं अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों के कोच खोजना काफी आसान हो गया है। लेकिन इन दो सेवाओं को लागू करने के बीच यात्रियों के मनोरंजन के लिए प्लेटफॉर्म पर लगाई गई पुरानी सेवा की बलि चढ़ाते हुए एलसीडी टीवी को फिलहाल बंद कर दिया गया है