Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 30, 2012 - 03:00:13 AM


Title - दो वैगन को गिराकर ट्रेक किया गया दुरूस्त
Posted by : eabhi200k on Aug 30, 2012 - 03:00:13 AM

बीना (सोनभद्र): कृष्णशिला रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की रात्रि कोयला लदी मालगाड़ी के बेपटरी हुई 5 वैगन में से 3 को लाइन पर लाया गया जबकि अन्य दो को लाइन के किनारे गिराकर संचालन व्यवस्था दुरूस्त कर कोयला ढुलाई का कार्य शुरू किया गया।
सोमवार की रात्रि कृष्णशिला रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल के पास राजस्थान (कोटा) के लिए कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से नीचे उतर गए थे। रेलवे एवं बीना परियोजना ने युद्धस्तर पर ट्रेक पर यातायात बहाल करने हेतु अनुरक्षण कार्य शुरू किया। 3 वैगन कोयला लोड होने के साथ काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। अथक प्रयास के बावजूद 2 बोगियों को पटरी पर नहीं लाया जा सका। अधिकारियों ने विचार-विमर्श कर दोनों बोगियों को रेल लाइन के किनारे गिराने का निर्णय लिया। तब जाकर कहीं उक्त रेल लाइन पर मंगलवार की रात्रि 11 बजे संचालन शुरू हो पाया। रात्रि में ही बीना से 2 रैक कोयला अनपरा के लिए एवं कृष्णशिला से एक रैक कोयला ओबरा के लिए भेजा गया।