Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 12, 2013 - 00:00:05 AM


Title - दो तख्तों को जोड़ती ट्रेन 31 मार्च से पहले : डीएम दिल्ली
Posted by : Mafia on Sep 12, 2013 - 00:00:05 AM

आनंदपुर साहिब से नांदेड़ तक चलने वाली रेल गाड़ी 31 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। इस ट्रेन के चलने से दो तख्त आपस में जुड़ जाएंगे। यह बात बुधवार को रेलवे के सीसीएम एनआर डीएम दिल्ली दिनेश प्रसाद ने कही। वह तख्ती श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने आए थे। उन्होंने कहा कि वह आनंदपुर साहिब तथा नंगल के रेलवे प्रोजेक्टों का निरीक्षण करने आए थे। जो कि भनूपली से बिलासपुर तक रेलवे प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है वह फंड बंद हुआ है। उन्होंने कहा कि नगंल-आनंदपुर साहिब से नांदेड़ साहिब तक दो तख्त को जोड़ने वाली रेलगाड़ी 31 मार्च से शुरू हो जाएगी।
बीते कई दशकों से बंद चल रहे खरोटा रेलवे फाटक को खोलने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन लिखित भेजें तो हम कारवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा ओवर ब्रिज बने और लोगों की मुश्किलों का हल हो। इस मौके पर हरदेव सिंह हैपी, सुरजीत सिंह फौजी, स्टेशन मास्टर त्रिलोचन सिंह, मनोज राणा आदि मौजूद थे।