Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 18, 2012 - 18:00:24 PM


Title - दिल्ली के यात्रियों को राहत
Posted by : railgenie on Sep 18, 2012 - 18:00:24 PM

दिल्ली के यात्रियों को राहत
शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत प्रदान की है। गोरखपुर- आनंदविहार के बीच 30 सितंबर तक चलने वाली एक जोड़ी त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचलन शुरू हो गया है। 05037 गोरखपुर- आनंद विहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से रात 11. 20 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 11. 57 बजे से, बस्ती से 12. 25 बजे से, गोंडा से 1.45 बजे से चलकर लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन अपराह्न 12. 05 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। 18 सितंबर को इस गाड़ी में अभी भी शयनयान श्रेणी की 315, 20 को 335 तथा 22 को 325 सीटें खाली चल रही हैं। यात्री अपनी सीट सुरक्षित करा सकते हैं। वापसी यात्रा में 05038 आनंदविहार- गोरखपुर स्पेशल टेन आनंद विहार से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी। यह गाड़ी आनंदविहार से दिन के 2. 10 बजे चलकर मुरादाबाद, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से रात 11. 25 बजे से, बाराबंकी से 12. 45 बजे से, गोंडा से 2. 50 बजे से, बस्ती से सुबह 4. 04 बजे से, खलीलाबाद से 4. 32 बजे से छूटकर 5. 35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इन गाडि़यों में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान के 9, एसी थ्री टियर के 1 और 2 एसएलआर सहित कुल 18 कोच लगाए जा रहे हैं।