Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 08, 2012 - 09:01:53 AM


Title - ट्र्रेन में बेच रही थी शराब
Posted by : nikhilndls on Sep 08, 2012 - 09:01:53 AM

जबलपुर. ट्रेनों में चना-मूंगफली बेचने वाली महिलाओं की टोकरी से गुरूवार को शराब की बोतलें निकलीं। जीआरपी का कहना है कि आरोपी महिलाएं कटनी से शराब लेकर जबलपुर आई थीं। रेल पुलिस अधीक्षक वीसी वर्मा ने बताया कि रीवा-जबलपुर पैसेंजर से कुंडम निवासी लमिया बाई, गीताबाई और सुमित्रा बाई के पास से 490 पाव देसी शराब बरामद की गई। इसी तरह काशी एक्सप्रेस में गोरखपुर निवासी अजय कुमार और अशोक साहू को गिरफ्तार दो सौ पाव देसी शराब बरामद हुई।