| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Sep 05, 2012 - 20:00:22 PM |
Title - ट्रेनों में आम यात्रियों को भी मिलेगा ‘वीआईपी कोटा’Posted by : irmafia on Sep 05, 2012 - 20:00:22 PM |
|
|
रांची : ट्रेनों में ‘वीआईपी’ और ‘हेडक्वार्टर’ कोटा की तर्ज पर आम यात्रियों को भी ‘कोटा’ मिला हुआ है, जिसका फायदा उठाने के लिए ‘आम’ यात्री को किसी मंत्री या विधायक की सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे की भाषा में इसे ‘इमरजेंसी कोटा’ कहा जाता है। इमरजेंसी कोटे के तहत सीट पर दावा करने के लिए यात्री को आवेदन देना होता है।इमरजेंसी कोटा बहुत पहले से आम आदमी की सुविधा के लिए रेलवे में मौजूद है परन्तु इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। रांची के रहने वाले प्रतुल शाहदेव ने पिछले दिनों इस बाबत एक ‘आरटीआई’ दाखिल की थी। उसी आरटीआई के जवाब में रेलवे ने इमरजेंसी कोटे की बात बताई है। |