Indian Railways News => Topic started by chotelal on Sep 05, 2012 - 18:00:47 PM


Title - ट्रेनों में VIP ही नहीं, आम यात्रियों के लिए भी 'कोटा'
Posted by : chotelal on Sep 05, 2012 - 18:00:47 PM

ट्रेनों में 'वीआईपी' और हेडक्वार्टर कोटा की तर्ज पर आम यात्रियों को भी 'कोटा' मिला हुआ है। इसका फायदा उठाने के लिए 'आम' यात्री को किसी मंत्री या विधायक की सिफारिशी चिट्ठी की जरूरत भी नहीं पड़ती है। रेलवे की भाषा में इसे 'इमरजेंसी' कोटा कहा जाता है। इमरजेंसी कोटे के तहत सीट पर दावा करने के लिए यात्री को आवेदन देना होता है। दरअसल, रेलवे में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कोटा काफी पहले से है। लेकिन यह जानकारी बहुत कम लोगों को मालूम है। रांची के रहने वाले प्रतुल शाहदेव ने पिछले दिनों इस बाबत एक  आरटीआई दाखिल की थी। उसी आरटीआई के जवाब में रेलवे ने इमरजेंसी कोटे की बात बताई है।
कैसे करें आवेदनइमरजेंसी कोटा की सीटों के लिए यात्रियों को संबंधित रेल मंडल के सीनियर डीसीएम के नाम आवेदन ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले संबंधित डीआरएम दफ्तर में जमा करना होगा। आवेदन पर नाम, ट्रेन/पीएनआर नंबर, यात्रा तिथि, कहां से कहां तक यात्रा करनी है, इसका पूरा ब्योरा देना होगा। इसके अलावा इमरजेंसी कोटे का लाभ उठाने का कारण बताना होगा। संबंधित दस्तावेज की कॉपी भी देनी होगी। आवेदन एक दिन पहले भी दिया जा सकता है।
रांची और उसके आसपास से गुजरने वाली ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा:
शताब्दी एक्सप्रेस : 1AC-8, CC-13
राजधानी एक्सप्रेस : 1AC- 4, 2AC- 16, 3AC- 20
हटिया यशवंतपुर : 2AC-5, 3AC- 10, स्लीपर 16
हटिया एलटीटी : 2AC- 6, 3AC- 8, स्लीपर 16
स्वर्ण जयंती : 2AC- 6, 3AC-9, स्लीपर 12
तपस्विनी एक्सप्रेस : 1AC- 3, 2AC- 2, 3AC-3, स्लीपर 5
हटिया पटना : 1AC- 3, 2AC- 8, 3AC- 8, स्लीपर 17
हटिया हावड़ा : 1AC- 8, 2AC- 12, 3AC- 13, स्लीपर 14
संपर्क क्रांति : 2AC- 4, 3AC- 6, स्लीपर 12
पटना जनशताब्दी : CC- 14
वनांचल : 3AC- 4, स्लीपर 8
रांची भागलपुर : 3AC- 4, स्लीपर 8