Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 10, 2012 - 04:00:07 AM


Title - ट्रेन के झटके से वार्ड सदस्य की मौत - Jagran Yahoo! India
Posted by : railgenie on Aug 10, 2012 - 04:00:07 AM

दारौंदा, निसं : छपरा-सिवान रेलखंड पर गुरुवार की दोपहर कमसरा गांव के समीप ट्रेन के झटके से दारौंदा थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत की वार्ड सदस्य रमावती देवी की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड सदस्य रेल पटरी पार कर रही थी कि उसी दौरान अज्ञात ट्रेन के चपेट में आ गयी। तेज झटका लगने से बहुत दूर तक फेंका गयी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर छपरा के जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।