Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 27, 2012 - 03:00:31 AM


Title - जालंधर मंे बन रही है मॉडर्न रेलवे गैलरी
Posted by : nikhilndls on Aug 27, 2012 - 03:00:31 AM

# क्या है खास : -गैलरी में दिखाया जाएगा कि सुरंगों , ऊंचे पुलों पर और पुलों के नीचे या फिर घुमावदार पटरियों पर चलती ट्रेनें कैसी दिखती हैं। साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि प्लैटफॉर्म , टीटीई , गार्ड और स्टेशन मास्टर आदि कैसे काम करते हैं। इसके अलावा सिग्नल और ऑटोमैटिक फाटक की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारियों होंगी। #
# वर्जन- साइंस सिटी में रेल गैलरी बेहद आकर्षक होगी और लोग इसे पसंद करेंगे। इससे उन बच्चों को विशेष फायदा होगा जो रिसर्च वर्क कर रहे हैं। इसके तैयार हो जाने पर लोगों को भारतीय रेल के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल सकेंगी। - आर . के . खंडपुर , महानिदेशक , पुष्पा गुजराल साइंस सिटी #
जापान की जादुई बुलेट ट्रेन , दिल्ली मेट्रो रेल , देश के पहले ट्रेन इंजन , कालका शिमला रेल लाइन और श्रीनगर रेल लाइन के बारे में अब आपको एक ही जगह पर सारी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इनके मॉडल्स भी देखने को मिलंेगे। पंजाब स्थित साइंस सिटी में लोगों को इस बारे में जानकारी देने के लिए अत्याधुनिक रेल गैलरी बनाई जा रही है। इस साल सितंबर महीने तक रेलवे गैलरी के शुरू हो जाने की संभावना है।जालंधर के नजदीक स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के महानिदेशक आर . के . खंडपुर ने बताया कि साइंस सिटी में रेल गैलरी बेहद आकर्षक होगी और लोग इसे पसंद करेंगे। इससे उन बच्चों को विशेष फायदा होगा जो रिसर्च वर्क कर रहे हैं। इसके तैयार हो जाने पर लोगों को भारतीय रेल के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल सकेंगी। खंडपुर ने कहा कि इस गैलरी में पहले भारतीय रेल इंजन का मॉडल भी रखने की योजना है। उन्होंने बताया कि गैलरी में भारतीय रेल के रोचक तथ्यों को खास तौर से रखा जाएगा। इसमें कालका शिमला रेल लाइन , कोंकण रेलवे , श्रीनगर रेल लाइन , पहला रेल इंजन और अन्य ऐतिहासिक तथ्यों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रेल गैलरी के निर्माण में करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। गैलरी में यह भी दिखाया जाएगा कि सुरंगों , ऊंचे पुलों पर और पुलों के नीचे या फिर घुमावदार पटरियों पर चलती ट्रेनें कैसी दिखती हैं। साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि प्लैटफॉर्म , टीटीई , गार्ड और स्टेशन मास्टर आदि कैसे काम करते हैं। इसके अलावा सिग्नल और ऑटोमैटिक फाटक की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी होगी। खंडपुर ने कहा कि रेलवे गैलरी के अलावा दो अन्य परियोजनायें भी हैं जिनके नाम इवोल्यूशन गैलरी और जलवायु परिवर्तन थियेटर है। दोनों प्रोजेक्ट के इस वित्तीय साल के अंत तक शुरू हो जाने की संभावना है। इससे छात्रों और शिक्षकों को लाभ मिलेगा।