Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 15, 2012 - 21:00:49 PM


Title - जयपुर से यशवंतपुर के लिए शुरू होगी गरीब रथ रेल सेवा - जयपुर से यशवंतपुर के लिए शुरू होगी गरीब रथ रेल
Posted by : puneetmafia on Sep 15, 2012 - 21:00:49 PM

जयपुर. रेलवे प्रशासन ने आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जयपुर से यशवंतपुर तक गरीब रथ स्पेशल रेल सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह ट्रेन 30 सितंबर से 25 नवंबर तक चलेगी। इसको सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ललित बोहरा ने बताया कि यशवंतपुर से गरीब रथ ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 5:20 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 4:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर गुरुवार को दोपहर 3:10 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 16 थ्री टीयर एसी डिब्बे होंगे।