Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 04, 2012 - 21:01:23 PM


Title - जंग ए आजादी-जब फूंक दिया हिरनगांव रेलवे स्टेशन 9534955
Posted by : railgenie on Aug 04, 2012 - 21:01:23 PM

निज प्रतिनिधि, फीरोजाबाद: यह रोमांचक वाकया करीब सन् 1942 के आसपास है। उस समय महात्मा गांधी के 'करो या मरो' के नारे ने युवाओं में भी जोश भर दिया था। पूरे देश में आजादी का आंदोलन उग्र रहा था तो फीरोजाबाद के युवाओं की भुजाएं भी फड़कने लगीं। आगरा तक आंदोलनों में शिरकत करने वाले दीवाने भी संघर्ष करने उतर पड़े। इसी दौरान जोशीले युवाओं के एक दल ने एक दिन हिरनगांव रेलवे स्टेशन को निशाना बनाकर फूंक दिया, जिसकी गूंज पूरे देश तक हुई।