Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 20, 2012 - 00:01:22 AM


Title - जंक्शन पर फैलाई गंदगी तो जुर्माना या जेल 9677009
Posted by : nikhilndls on Sep 20, 2012 - 00:01:22 AM

मुजफ्फरपुर, संसू : जंक्शन पर यदि आप गंदगी फैलाने के आदी हैं तो बदल जाएं। कहीं पकड़े गए तो जुर्माना तो देना ही होगा, जेल भी जा सकते हैं। जंक्शन पर यत्र-तत्र थूकने, भोजन-नाश्ता कर पत्ते, कागज आदि फेंक देने वाले, पेशाबघर या जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में शौच करने वाले पकड़े ही जाएंगे। रेल प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है। ऐसे यात्रियों या इस तरह की गंदगी फैलानेवाला कोई भी व्यक्ति हो उन्हें पकड़ने के लिए टीटीई की टीम बनाई जा रही है। यह टीम पकड़ते ही कार्रवाई करेगी। या तो जुर्माना या फिर जेल।