Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 13, 2012 - 18:00:11 PM


Title - घंटों विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं ट्रेनें
Posted by : nikhilndls on Sep 13, 2012 - 18:00:11 PM

बुधवार को दिन के करीब 11.15 बजे बछवाड़ा जंक्शन के समीप दानापुर- जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस अप के पटरी से उतर जाने से जहां रेल परिचालन पर गंभीर असर पड़ा है। वहीं विभाग के वरीय अधिकारी यहां कैंप कर रहे हैं।पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक अजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे ट्रैकों का मुआयना किया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन को भी देखा। अपर महाप्रबंधक ने बताया कि जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी सप्ताह भर में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इधर, उक्त ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस रेलखंड पर परिचालन घंटों बाधित रहा। 315 कटिहार-हाजीपुर सवारी गाड़ी, 5209 सहरसा-अमृतसर, 5210 अमृतसर-सहरसा, 314 हाजीपुर-बरौनी सवारी गाड़ी, 55537 कटिहार-समस्तीपुर व 1132 मुजफ्फरपुर-सियालदह का परिचालन बाधित रहा। इन ट्रेनों को बछवाड़ा, दलसिंहसराय आदि स्टेशनों पर रोककर रखा गया। इधर, बछवाड़ा के स्टेशन अधीक्षक सुधीर राय ने बताया कि दोनों ट्रेक पर परिचालन आरंभ हो गया है।