Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 18, 2012 - 18:00:08 PM


Title - गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनस में है सीट
Posted by : riteshexpert on Sep 18, 2012 - 18:00:08 PM

गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनस में है सीट
•सिटी रिपोर्टर
गोरखपुर। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है। ट्रेनों में खचाखच भीड़ के बाद भी उन्हें सीट मिल सकती है। गाड़ी संख्या 05037 गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्री अपनी सीट सुरक्षित करा सकते हैं।
गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों में वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में अगले दस दिनों में सीटें फुल हो गई हैं।
जबकि गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनस को चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन में काफी सीटें खाली है। दरअसल इस स्पेशल ट्रेन के चलने की जानकारी बहुत सारे यात्रियों को नहीं हो पाई है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनस में 18 सितंबर को स्लीपर कोच में 315 बर्थ, 20 सितंबर को 335 बर्थ और 22 सितंबर को 325 बर्थ आरक्षण के लिए खाली है। इस गाड़ी में यात्री अपनी सीट सुरक्षित करा सकते हैं।
पांच जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
गोरखपुर। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने पांच जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ियों मेें शयनयान श्रेणी में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। एनईआर के सीपीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 15018 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 19 सितंबर को गोरखपुर से, 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 21 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 15013 दिल्ली-काठगोदाम रानीखेत में 18 सितंबर को दिल्ली से, 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 18 सितंबर को गोरखपुर से, 15024 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस में 20 सितंबर को यशवंतपुर से, 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद में 19 सितंबर को गोरखपुर से और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर में 21 सितंबर को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।