Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 08, 2012 - 12:00:21 PM


Title - गाडि़यों में लगेंगे अतिरिक्त कोच1
Posted by : Mafia on Sep 08, 2012 - 12:00:21 PM

मेल गाडि़यों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 6 जोड़ी मेल गाडि़यों में विभिन्न तिथियों और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 12541 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 9 से 11 तक गोरखपुर से तथा 12542 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 11 से 13 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 15018 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 8 को गोरखपुर से तथा 15017 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 10 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 12104 लखनऊ- पुणे एक्सप्रेस में 9 को लखनऊ जंक्शन से तथा 12103 पुणे- लखनऊ एक्सप्रेस में 14 सितंबर को पुणे से शयनयान श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। तीन गाडि़यों में स्थाई कोच रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी मेल गाडि़यों में स्थाई कोच लगाने का निर्णय लिया है। 15279 सहरसा- आदर्शनगर पूरबिया एक्सप्रेस में 13 से तथा 15280 आदर्शनगर- सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस में 14 को 2 शयनयान व एक एसी द्वितीय श्रेणी के कोच, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस में 11 से तथा 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस में 12 से शयनयान श्रेणी के एक- एक और 15203 बरौनी- लखनऊ एक्सप्रेस में 11 से तथा 15204 लखनऊ- बरौनी में 12 सितंबर से शयनयान श्रेणी के दो- दो स्थाई कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 15651/15652 लोहित एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी के कोच को हटाकर दो शयनयान श्रेणी के स्थाई कोच लगाए जाएंगे।