Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Sep 06, 2012 - 18:00:45 PM


Title - गांधी जयंती पर जयपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी नई ट्रेन - गांधी जयंती पर जयपुर से बांद्रा टर्म
Posted by : railenquiry on Sep 06, 2012 - 18:00:45 PM

जयपुर. रेलवे प्रशासन ने दीपावली व क्रिसमस के त्यौहारी सीजन को देखते हुए गांधी जयंती से जयपुर से बांद्रा टर्मिनस तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन 2 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक सप्ताह में एक बार चलेगी। ट्रेन में सभी डिब्बे एसी चेयरकार के होंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ललित बोहरा ने बताया कि दीपावली व क्रिसमस पर बांद्रा की तरफ ट्रेनों में बहुत लंबी वेटिंग चलती है। इससे यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पाती। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।