Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 15, 2012 - 00:00:39 AM


Title - एक्सप्रेस रेलों का राणा प्रताप स्टेशन पर ठहराव शुरू
Posted by : RailXpert on Sep 15, 2012 - 00:00:39 AM

चेटक एक्सप्रेस व इंदौर एक्सप्रेस का राणा प्रताप स्टेशन पर ठहराव हुआ। भाजपा व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राणा प्रताप स्टेशन पर चेटक रेल का स्वागत भी किया।

रेल विभाग ने उदयपुर सिटी स्टेशन से चलने वाली चार एक्सप्रेस रेलों का शहर के राणा प्रताप स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया है। इन रेलों में उदयपुर-इंदौर, सियालदाह एक्सप्रेस, चेतक एक्सप्रेस व शालिमार एक्सप्रेस शामिल है।  गुरुवार को चेटक एक्सप्रेस व इंदौर एक्सप्रेस रेल का ठहराव शुरु हुआ। शेष रेल अपने निर्धारित दिवस पर आने पर ठहराव करेगी।

भाजपा कांग्रेस ने किया स्वागत

चेटक एक्सप्रेस के राणा प्रताप स्टेशन पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि तय समय से आधा घंटा विलंब से पहुंची चेटक एक्सप्रेस ने जैसे ही राणा प्रताप स्टेशन पर ठहराव किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया। स्टेशन पर ही रेल गार्ड, लोको पायलट को माला पहनाकर व उपरणा उड़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्रसिंह कोठारी, आम चित्तौड़ा, जितेंद्र मारु, चंचल अग्रवाल, जिनेंद्र शास्त्री, नरेश वैष्णव आदि उपस्थित थे। इसी तरह युवक कांग्रेस ने भी चेटक एक्सप्रेस के पहुंचने पर स्वागत किया। युकां अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत के नेतृत्व में यात्रियों व रेल कर्मियों का माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंकज शर्मा, मोहम्मद अय्युब, जयकुमार पुर्सवानी, कांग्रेस नेता कौशल नागदा, दिनेश दवे, रविंद्र पाल सिंह कप्पु, गणपत चौधरी आदि उपस्थित थे।

सभी रेलों का २ मिनट का होगा ठहराव

रेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार राणा प्रताप स्टेशन पर चारों रेलों का दो मिनट का ठहराव होगा। रेलों के आने व जाने के समय में तब्दिली नहीं होगी। पूर्ववत समय सारणी के अुनसार ही रेले आएंगी व जाएंगी।