Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 07, 2012 - 06:20:27 AM


Title - एक्सप्रेस के ठहराव को कलुंगा में प्रदर्शन
Posted by : riteshexpert on Aug 07, 2012 - 06:20:27 AM

-कलुंगा विकास परिषद के डीआरएम को ज्ञापन
***********
राउरकेला : कलुंगा विकास परिषद की ओर से कलुंगा रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग पर जोरदार प्रदर्शन किया गया एवं रेल अधिकारी के माध्यम से डीआरएम चक्रधरपुर को ज्ञापन प्रेषित किया गया। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है। कलुंगा रेलवे स्टेशन में राजरानी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर कलुंगा विकास परिषद की अध्यक्ष देवस्मिता सामल व महासचिव अकुली चंद्र प्रधान की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया इसमें तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए। श्रीमती सामल ने कहा कि कलुंगा रेलवे स्टेशन अंग्रेजों के शासन काल में बना है जब राउरकेला रेलवे स्टेशन का नाम तक नहीं था। इस इलाके में दर्जनों छोटे बड़े उद्योग हैं जहां हमेशा लोगों का जाना जाना लगा रहता है। पैंसेजर ट्रेनों के यहां रात में पहुंचने से यात्रियों को कई तरह की परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि कलुंगा रेलवे साइडिंग से रेलवे को हर महीने करोड़ों का राजस्व मिलता है इसके बावजूद यह स्टेशन उपेक्षित है। 20 जुलाई को स्टेशन मास्टर चितरंजन बारिक के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद रेलवे की ओर से से इस दिशा में पहल नहीं होने पर कलुंगा विकास परिषद की ओर से आंदोलन करने की बात उन्होंने कही। आंदोलनकारियों को नियंत्रण में लेने के लिए यहां आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस के अधिकारी व जवान भी तैनात थे।