Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 15, 2012 - 00:00:33 AM


Title - उपेक्षा का शिकार है बारसोई स्टेशन : महबूब आलम
Posted by : riteshexpert on Sep 15, 2012 - 00:00:33 AM

निज संवाददाता, बारसोई (कटिहार) : कटिहार रेलवे स्टेशन पूर्णिया प्रमंडल का एक महत्वपूर्ण जंक्शन होते हुए सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से भी यह अति महत्वपूर्ण है। क्योंकि पूर्वोत्तर भारत को रेल मार्ग से जोड़ने वाला यह एकमात्र रेलखंड है। बावजूद इसके बारसोई हमेशा से उपेक्षित रहा है। उक्त बातें पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहीं हैं। उन्होंने कहा कि आसपास बंगाल के रायगंज, दालकोला, समसी, बालुरघाट आदि छोटे-छोटे स्टेशनों सहित ब्रांच लाइन के स्टेशनों का भरपूर विकास कर उन्हें मॉडल स्टेशन का रूप दे दिया गया है। इतना ही नहीं इन छोटे स्टेशनों में दूरगामी ट्रेनों का ठहराव भी होता, परंतु बारसोई में कई महत्वपूर्ण ट्रेन नहीं रुकती हैं, जबकि यहां से बड़ी संख्या में यात्री अन्य स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। न्यू जलपाईगुड़ी से दरभंगा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी बारसोई में नहीं है जबकि पास के छोटे से स्टेशन दालकोला (बंगाल) में इस ट्रेन का ठहराव है। न्यूजलपाईगुड़ी से दिल्ली जाने वाली आनंद बिहार एक्सप्रेस, दादर गोहाटी भाया मालदा, सरायघाट एक्सप्रेस, पदातिक एक्सप्रेस आदि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बारसोई में नहीं है। पूर्व विधायक श्री आलम का कहना है कि बारसोई से प्रत्येक दिन लाखों रुपए की आमदनी होने के बावजूद रेल सरकार और प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग करते हुए चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।